कैंसर से जंग: जागरूकता और समय पर पहचान से बचाई जा सकती हैं लाखों ज़िंदगियां - डॉ. अभिनव

Aug 30, 2025 - 18:49
 0  8
कैंसर से जंग: जागरूकता और समय पर पहचान से बचाई जा सकती हैं लाखों ज़िंदगियां - डॉ. अभिनव

अलीगढ़। कैंसर दुनिया में स्वास्थ्य की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, जिसके हर साल लाखों नए मरीज सामने आते हैं। भारत में भी कैंसर के मरीज लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। इससे विभिन्न आयुवर्ग के महिला एवं पुरुष, दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्लोबोकैन 2022 के अनुसार, भारत में कैंसर के लगभग 1.4 मिलियन नए मरीज दर्ज हुए, जिनमें से नौ लाख मरीजों की जान नहीं बच सकी। हालांकि कैंसर के ज्यादातर मामलों को जागरुकता, समय पर पहचान, जीवनशैली में सुधार तथा दवा की मदद से रोका या ठीक किया जा सकता है। यह बातें मणिपाल हॉस्पिटल के कंसल्टैंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी, एचसीएमसीटी डॉ. अभिनव नरवारिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

मैरिस रोड स्थित होटल लैमन ट्री में डॉ0 अभिनव नरवारिया ने कहा, कि ‘हाल ही में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसका कारण खराब आहार, धूम्रपान, मदिरा सेवन, शारीरिक गतिहीनता, अनुवांशिक प्रवृत्ति और प्रदूषण हैं। कैंसर कई तरह के हो सकते हैं, जिनमें स्तन कैंसर, सर्विकल कैंसर, ओरल कैंसर तथा कोलोरेक्टल कैंसर शामिल हैं। लेकिन नियमित जांच और समय पर पहचान द्वारा इनकी रोकथाम की जा सकती है। कैंसर का इलाज हम कई तरह की थेरेपी देकर करते हैं। इनमें कीमोथेरेपी, हार्माेनल थेरेपी, इम्युनोथेरेपी शामिल हैं। साथ ही प्रिसीजन मेडिसीन की मदद से कैंसर का व्यक्तिगत स्तर पर इलाज किया जाता है।’

डॉ. अभिनव नरवारिया ने बताया कि ‘निदान में देर होने पर या गंभीर मामलों में कैंसर काफी बढ़ जाता है, ऐसे में रोबोटिक सर्जरी, मिनिमली इन्वेज़िव सर्जरी तथा टारगेटेड थेरेपी का उपयोग किया जाता है। ये इलाज काफी सटीक होते हैं तथा तेजी से रिकवरी के साथ बेहतर परिणाम प्रदान करते हैं। इनसे मरीजों को गंभीर स्थितियों में भी आशाजनक इलाज मिलता है।’ उन्होंने बताया कि एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल भारत में विशेषज्ञ कैंसर उपचार उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस हॉस्पिटल में कैंसर केयर सुविधाएं, जिनमें डायग्नोस्टिक्स, मेडिकल मैनेजमेंट, मिनिमली इन्वेज़िव सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और टीकाकरण शामिल हैं। जागरुकता, निदान और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को समय पर इलाज कराने में समर्थ बनाना तथा उन्हें एक स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। 

पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. अभिनव नरवारिया, सेल्स मैनेजर मार्केटिंग मयंक तंवर, सेल्स एक्जीक्यूटिव नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow