खेलकूद एवं शारीरिक व्यायाम से शरीर चुस्त एवं दिमाग तेज होता है - रजनी तिवारी

Aug 29, 2025 - 17:19
 0  19
खेलकूद एवं शारीरिक व्यायाम से शरीर चुस्त एवं दिमाग तेज होता है - रजनी तिवारी

हरदोई। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्थानीय स्पोर्ट स्टेडियम में 29 से 31 अगस्त 2025 तक होने वाले जनपद स्तरीय वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलाप कार्यक्रम का शुभारम्भ सासंद हरदोई जय प्रकाश रावत एवं सांसद मिश्रिख अशोक रावत एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया तथा खेल कूद प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि खेलकूद एवं शारीरिक व्यायाम से शरीर चुस्त एवं दिमाग तेज होता है इसके अलावा खेल में हार के बाद प्रतिभागी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभागी अपने खेल में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करें ताकि उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिले। 

इस अवसर पर सासंद जय प्रकाश रावत ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी हाकी खेल के जादूगर थे और उन्होने हाकी के खेल में देश का मान बढ़ाया। सांसद अशोक रावत ने कहा कि खेल भावना और कड़ी मेहनत से किसी भी खेल में सर्वाेच्च स्थान हासिल किया जा सकता है, इसलिए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा पर ध्यान दें। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाओं को उजागर करें और आगे की मंजिल के लिए परिश्रम करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कमर, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow