गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ समरसता तहरी भोज कार्यक्रम
लखनऊ। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चिनहट स्थित शाखा कार्यालय पर झंडा रोहण एवं विशाल समरसता तहरी भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या क्षेत्र के लोग तहरी भोज में सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण भोजवाल आज़ाद ने झंडा रोहण कर सभी को संबोधित करते हुए कि आज हर समाज को एकजुट होने की जरूरत है जो आप एकजुट होकर समाज में भाईचारा का माहौल बनाएंगे तो देश में खुशी का माहौल अपने आप व्याप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे ही एकता का माहौल बना रहे इस विषय पर हम सबको मिलकर काम करना होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि 10 वर्ष से अधिक जिन रोड पर रोड टैक्स लिया जा रहा है, उनको तत्काल समाप्त किया जाए। उत्तर प्रदेश में लगभग 5 लाख से भी अधिक रिक्त पड़े पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी कर उनको भरा जाए और साथ ही साथ एक देश एक शिक्षा नीति के तहत सभी के लिए एक समान शिक्षा नीति लागू किया जाए।
झंडा रोहण में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराम प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव राम तीर्थ यादव, जनप्रेमी मनोज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव दिलीप प्रजापति, राम तीरथ विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ युगल प्रजापति मंडल अध्यक्ष लखनऊ राम सिंगारे मौर्या, जिला अध्यक्ष सीतापुर संदीप भोजवाल सहित वैष्णव गुप्ता, सिद्धा शरण भोजवाल, राम गोपाल प्रजापति प्रदीप प्रजापति, रिंकू, बलराम प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, जय सिंह, हरिओम, सत्यप्रकाश भोजवाल, मुनीर अंसारी, गीता देवी, मंजू देवी, राजेश कुमार, आदर्श भोजवाल, अंजली गुप्ता, मालिकदीन, डॉक्टर अखिलेश प्रजापति सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?