जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sep 2, 2025 - 21:44
 0  13
जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन व वन स्टाप सेन्टर के कार्मिक द्वारा प्रथम दिवस के थीम  Special Awareness and Capacity Building Session on All Women & Centric Schemes and Policies पर विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

संध्या, जेण्डर स्पेस्लिट, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि तथा विभागयी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने की विस्तृत जानकारी दी गयी है। 

कार्यक्रम में सुरभि सिंह, केस वर्कर, वन स्टाप सेन्टर द्वारा अभियान के प्रमुख उद्देश्य के बारे में महिलाओं को भारत सरकार व राज्य सरकार की सभी महिला-केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गयी है। 

कार्यक्रम में हब के कर्मचारी उजे नजमुल हुसैन अनुपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow