जिलाधिकारी ने की सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में बैठक

Jan 31, 2025 - 15:32
 0  5
जिलाधिकारी ने की सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीमा स्तम्भों को लगाने की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर सीमा स्तम्भ लगाए गए हैं, उनकी सूची तहसीलों को उपलब्ध करा दी जाये तथा अवशेष स्थानों पर स्तम्भ लगाने का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये। 

उन्होंने कहा कि सीमा स्तम्भ लगाने के लिए संबंधित लेखपाल के साथ समन्वय स्थापित किया जाये और स्तम्भ लेखपाल द्वारा चिन्हित स्थान पर लगाया जाये तथा स्तम्भ स्थापन रिपोर्ट पर जेई व लेखपाल के संयुक्त हस्ताक्षर कराये जाएं। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अब तक स्थापित स्तम्भों का सत्यापन करा लिया जाये। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, लोक निर्माण विभाग खण्ड 1 के अधिशाषी अभियंता परमिंदर सिंह, खण्ड 2 के अधिशाषी अभियंता अरविन्द मौर्य, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow