पढ़ाई में है भलाई - बीईओ

Jul 12, 2025 - 20:31
 0  33
पढ़ाई में है भलाई - बीईओ

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के अन्तर्गत नगर पालिका सिद्धार्थनगर के वार्ड संख्या- एक वाल्मीकि नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय थरौली से सेवित वार्ड वाल्मीकि नगर एवं निकट स्थित काशीराम आवास में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई।

रैली का नेतृत्व खण्ड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह, सभासद प्रतिनिधि जंग बहादुर एवं प्रधानाध्यापिका कंचन मिश्रा ने किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के नामांकन हेतु संपर्क किया। घर-घर सम्पर्क के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह ने अभिभावकों को पढ़ाई लिखाई के महत्व के बारे में बताते हुए सभी को शत-प्रतिशत नामांकन कराने हेतु अभिप्रेरित किया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बच्चों का नवीन नामांकन भी किया गया। घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं, पढ़ी लिखी लड़की रौशनी है घर की तथा पढ़ाई में है भलाई जैसे गगनचुंबी नारे लगाते हुए बच्चों ने जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया। 

रैली में सहायक अध्यापक अजय कुमार शुक्ल, वाचस्पति चतुर्वेदी, पवन कुमार मिश्र, अभय पाठक, शिक्षामित्र कृष्ण कुमार, साधना, पूनम के साथ विद्यालय के समस्त छात्र व छात्राएं  शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow