मंत्री दानिश आजाद अंसारी ईद मिलादुन्नबी जुलूस में हुए शामिल, दिया एकता और सौहार्द का संदेश

Sep 5, 2025 - 19:03
 0  41
मंत्री दानिश आजाद अंसारी ईद मिलादुन्नबी जुलूस में हुए शामिल, दिया एकता और सौहार्द का संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को बलिया शहर और सिकंदरपुर क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और समाज में एकता तथा सौहार्द का संदेश दिया।

मंत्री अंसारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पर्व हमें पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की सच्चाई, सहिष्णुता और प्रेम के संदेश की याद दिलाता है। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए और समाज में भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। हमें गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में एकता का संदेश फैलाना चाहिए।

बलिया में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में प्रतिभागियों ने नबी की शान में कसीदे पढ़े और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मंत्री अंसारी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को एकजुट और मजबूत बनाने का संदेश देता है।

ईद मिलादुन्नबी रैली का समापन शांति और सौहार्द के वातावरण में हुआ। मंत्री के संदेश से लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने एकजुट होकर समाज को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow