मुख्य विकास अधिकारी ने खेल मैदान/मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Feb 7, 2025 - 16:59
 0  33
मुख्य विकास अधिकारी ने खेल मैदान/मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने विकास खण्ड खेसरहा के ग्राम पंचायत सुपौली में क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के कन्वर्जेन्स से खेल मैदान/मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 

खेल मैदान/मिनी स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेल मैदान की बॉउंड्री वॉल, चेंज रूम तथा दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। रनिंग ट्रैक एवं ओपन जिम, क्रिकेट पिच सहित अन्य खेल के कार्य अवशेष है। मैदान में मिट्टी पटाई कार्य महात्मा गांधी नरेगा से कराया गया है।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी, खेसरहा को निर्देश दिये कि मानक के अनुसार अन्य निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग से समन्वय करके ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जाये।

निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह, एपीओ, तकनीकी सहायक, कंसल्टिंग इंजीनियर एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow