उ0प्र0 मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति आजमगढ़ का हुआ गठन
आजमगढ़। रविवार को युग जागरण के ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव के निजी आवास पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संगठनात्मक चुनाव हेतु विचार विमर्श किया गया कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकारों की कमेटी का गठन करके प्रदेश कार्यालय को प्रेषित किया जाये। बैठक में चंद्रशेखर सिंह (दैनिक मान्यवर) ने संतोष कुमार श्रीवास्तव के नाम को अध्यक्ष पद हेतु प्रेषित किया गया, जिसका अनुमोदन डॉ0 आर0डी0 शर्मा (विवेचना टाइम्स) और सूर्य प्रकाश यादव (दैनिक संगत प्रवाह) ने किया।
अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सदस्य पदाधिकारीगण का चयन किया गया, जिसमें डॉ. आर0डी0 शर्मा (विवेचना टाइम्स) महासचिव, यश0के0 सत्यम (वॉइस ऑफ लखनऊ) कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार श्रीवास्तव (आजतक) उपाध्यक्ष, डॉ. सूरज प्रकाश तिवारी (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा न्यूज़ एजेंसी) संगठन मंत्री, सूरज प्रकाश यादव (संगम प्रवाह इलाहाबाद) मीडिया प्रभारी है।
इसके साथ वरिष्ठ कार्यकारणी के सदस्य डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव (आवर लीडर), अशोक वर्मा (भारत दूत), चंद्रशेखर सिंह (दैनिक मान्यवर) मदन मोहन मिश्रा (आजमगढ़ टाइम्स), आलोक कुमार सिंह (दूरदर्शन) का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
What's Your Reaction?