पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली गई तिरंगा रैली
हरदोई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से तिरंगा रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तिरंगा रैली का नेतृत्व किया। तिरंगा रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, अटल चौक, गांधी भवन होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा रैली के साथ चल रहे वाहन पर देशभक्ति आधारित गीत बज रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारे अंतर्मन में देशभक्ति के भाव को प्रबल बनाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी ने देशभक्ति के जज्बे के साथ रैली में प्रतिभाग किया।
रैली में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया
What's Your Reaction?