फ्लैग फाउण्डेशन आफ इन्डिया के सहयोग से यूपीएसआईएफएस में भारतीय ध्वज स्थापित

Jul 12, 2025 - 20:29
 0  12
फ्लैग फाउण्डेशन आफ इन्डिया के सहयोग से यूपीएसआईएफएस में भारतीय ध्वज स्थापित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में शनिवार को 108 फिट के भारतीय ध्वज का आरोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ले0 जनरल नवीन सचदेवा मध्य कमान लखनऊ, विशिष्ट अतिथि एसएन साबत अध्यक्ष उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नेहा जैन विशेष सचिव, फ्लैग फाउण्डेशन आफ इन्डिया के सीईओ रि0 मेजर जनरल असीम कोहली सहित संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ0 जीके गोस्वामी न भारतीय ध्वज को आरोहित किया। 

इस अवसर पर पीएसी 35 बीएन की बैण्ड एवं गार्द ने राष्ट्रीय धुन बजाकर राष्ट्र ध्वज को सम्मान दिया। यह भी उल्लेखनीय है कि आज आरोहित भारतीय ध्वज संस्थान के निदेशक के अनुरोध पर फ्लैग फाउन्डेशन आफ इन्डिया नई दिल्ली के द्वारा यूपीएसआईएफएस में स्थापित कराया गया था जिसकी ऊंचाई 108 फिट है। इस अवसर पर संस्थान में पधारे समस्त अतिथिगण को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ले0 जनरल मध्य कमान लखनऊ नवीन सचदेवा ने सभागार में उपस्थित समस्त सैन्य प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने लोगों के भरोसा को लगातार जीता है। हमारा जो भारतीय ध्वज लहराता है वह हवा के कारण नहीं बल्कि उन वीर जवानों की सांसो के कारण लहराता है, जिन्होंने देश एवं तिरंगे की शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने आपरेशन सिंदूर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ड्रोन एवं एन्टी ड्रोन की तकनीकी किसी भी युद्व में एक अहम भूमिका निभा सकती है। साइबर एक नये तरीके का युद्व है जिसमें हमे महारथ हासिल करनी होंगी।

विशिष्ट अतिथि एसएन साबत अध्यक्ष उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कहा कि वर्तमान में देश में अमृत काल चल रहा है हमें पुरानी गुलामी की मानसिकता से बाहर आना होगा तभी हमारा देश विकसित हो सकेगा जो हमारे देश के प्रधानमंत्री का सपना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग अपने मौलिक अधिकारों के लिए लड़ते है उसी तरह अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी समर्पित होना चाहिए।

संस्थान के निदेशक डॉ0 जी0के0 गोस्वामी ने कहा कि ला विद लैब के सिद्वान्त पर चलते हुए फॉरेंसिक साइंस के उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान शीघ्र ही भारत वर्ष को Forensic as a Service (FaaS)  के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा । निश्चित रूप से आने वाला समय FaaS का ही है, जिसके लिए हमें सतत् रूप से तैयार रहना होगा। हमारे संविधान ने जो हमें निजता का अधिकार प्रदान किया है उसको बरकरार रखने के लिए साइबर सिक्योरिटी का वर्तमान एवं भविष्य में भी एक बहुत बड़ी भूमिका है। सेना ने प्रशिक्षण के लिए हमे चुना यह हमारे लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर विशेष सचिव नेहा जैन ने कहा कि लड़ाई आज के दौर में मात्र जमीन, पानी और हवा तक सीमित नहीं रह गयी है आज साइबर वार फेयर हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रही है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सरकारी साइटों पर साइबर हमले भी किये गये जिसे हम लोंगो ने नाकाम किया। 

इस अवसर पर फ्लैग फाउन्डेशन आफ इन्डिया के सीईओ रिटा0 मेजर जनरल असीम कोहली ने भारतीय ध्वज की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय ध्वज के सम्मान एवं रखाव के नियम को विस्तृत रूप से सभी को बताया।

इस अवसर पर अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा ने धन्यवाद कहा कि आज का पल हमारे संस्थान के लिए एक विशेष दिन है मैं समस्त अतिथियों सहित  फ्लैग फाउन्डेशन आफ इन्डिया का आभार व्यक्त करता हूँ ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजिब मुखर्जी अतुल यादव, जनसंपर्क अधिकारी निरीक्षक संतोष तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक बृजेश सिंह, विवेक कुमार, गिरिजेश राय, डॉ0 अरुण खत्री, डॉ0 श्रुति दास, डॉ0 सपना शर्मा, डॉ0 प्रेरणा, डॉ0 प्रीती, डॉ0 नेहा, डॉ0 निताशा, डॉ0 नेहा माथुर, डॉ0 मनीष राय, डॉ0 अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow