सीएम योगी ने बाबा जहारवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ पर दर्शन कर की पूजा अर्चना

Aug 4, 2025 - 20:45
 0  11
सीएम योगी ने बाबा जहारवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ पर दर्शन कर की पूजा अर्चना

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान बाबा जहारवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ पर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होने तीर्थस्थल में निर्मित स्वच्छ कुण्ड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कलश के जल को कुण्ड में विसर्जित किया। जल को कुण्ड में विसर्जित करते ही सरोवर में लगे फव्वारे चलायमान हो उठे।

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की एवं नमन किया। इस अवसर पर उन्होने रूद्राक्ष वृक्ष का पौधा रोपित किया। उन्होंने गोगा जी की मूर्ति को भी नमन किया।

इस स्वच्छ कुण्ड का निर्माण स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत किया गया है, जिसकी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम लि0 इकाई मेरठ है। इसकी लागत 14.92 करोड़ रूपये है। मुख्यमंत्री जी स्वच्छ कुण्ड के निर्माण से खुश हुए तथा की गयी व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्न नजर आए।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री अनिल कुमार, लोक निर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पद्मश्री योगगुरू भारतभूषण जी, महापौर डॉ0 अजय सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित संतगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow