स्टडी हॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह

Jul 7, 2025 - 17:44
 0  32
स्टडी हॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह

लखनऊ (प्रियंका गुप्ता)। स्टडी हॉल स्कूल, गोमती नगर में 2024-25 बैच के बच्चों का दीक्षांत समारोह, संत गाडगे ऑडिटोरियम में हुआ। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले 140 से ज्यादा बच्चों को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर बच्चों के माता-पिता, अध्यापक, स्कूल की फाउंडर और चीफ़ गेस्ट ज्ञान पांडे (मशहूर कॉर्पाेरेट ट्रेनर) मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन हुआ, जिसने जश्न का माहौल और खास बना दिया।

बच्चे को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्कूल टॉपर विष्णुप्रिया ने कहा कि मेरे टीचर्स ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि स्कूल खत्म हो गया। स्टडी हॉल हमेशा घर जैसा लगा है और यहां की सीख हमारे साथ हमेशा रहेगी।

मुख्य अतिथि ज्ञान पांडे ने कहा, “आज पैरेंट्स के चेहरों की खुशी ये दिखा रही है कि अच्छी पढ़ाई कितना कुछ बदल सकती है। मैं स्टडी हॉल के सभी टीचर्स को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि स्टडी हॉल में पढ़ाई को मज़ेदार और बच्चों की ज़रूरत के हिसाब से बनाया जाता है, जिससे वो न सिर्फ अच्छे नंबर लाते हैं, बल्कि अच्छे इंसान भी बनते हैं। 

शेफ (ैभ्म्थ्) की फाउंडर डॉ0 उर्वशी साहनी ने कहा, “हम मानते हैं कि अच्छी पढाई और खेलकूद, एक्स्ट्राकरिकुलर दोनों साथ चलें तो बच्चों में असली निखार आता है। जब बच्चे सवाल पूछते हैं, सोचते हैं और उनके पास उनका  प्रोत्साहन एवं सहयोग देने वाले टीचर्स होते हैं, तो वे सिर्फ अच्छे नंबर नहीं लाते, बल्कि अच्छे इंसान भी बनते हैं। यही तो एजुकेशन का असली मतलब है, और यही हम स्टडी हॉल में पिछले 40 वर्षों से देते आ रहे हैं।”

कार्यक्रम में स्टडी हॉल के बच्चों ने गानों और डांस परफॉर्मेंस से भी सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का समापन प्रिंसिपल मिनाक्षी बहादुर के धन्यवाद से हुआ। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow