सविता समाज युवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती

Jan 24, 2026 - 20:28
 0  204
सविता समाज युवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती

लखनऊ। सविता समाज युवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 24 जनवरी को भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती जननायक कर्पूरी पार्क, सेक्टर-एच0, नीरा नर्सिंग होम में धूमधाम से मनायी गयी।

मुख्य अतिथि के रूप में समाज के नेता व सदस्य विधान परिषद रामचन्द्र प्रधान, क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर, समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी, कांग्रेस से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय नंद समाज अनिल वर्मा, राष्ट्रीय नंद समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चन्द्र तथा नवल किशोर, प्रदेश संगठन महामंत्री मृदुल कुमार, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन के संरक्षक ओम प्रकाश ठाकुर, अध्यक्ष जगपाल नन्द, महासचिव राम गोपाल नन्द एवं पदाधिकारीगण, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति के महासचिव उमाशंकर शर्मा एवं पदाधिकारीगण, कर्पूरी एकतावादी संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर एवं पदाधिकारीगण, नन्द युवा वाहिनी के अध्यक्ष बृजेश नंन्द एवं पदाधिकारी ने भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित कर की।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय नंद समाज अनिल वर्मा ने सविता समाज युवा संस्थान के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था के लोग समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए वह सदैव खड़े हैं। 

समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी ने संस्था के संस्थापक स्व0 अनूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि इस पार्क में आज हम लोग भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जयंती मना रहे हैं, वह स्व0 अनूप वर्मा जी के अथक प्रयासों का फल है। उन्होंने कहा कि स्व0 अनूप वर्मा तथा स्वयं उन्होंने मिलकर समाज को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया था, जिसे आज सविता समाज युवा संस्थान के लोग आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर ने भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि ऐसे महान महापुरूष की जयन्ती हमारे वार्ड में मनायी जाती है। उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि वह सदैव उनके साथ खड़ी हैं।
कांग्रेस से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी केवल एक ही समाज के नेता नहीं थे, वे सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए सदैव आवाज उठायी। 

सविता समाज युवा संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सभापति शर्मा भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को नमन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी हमारे समाज के ही नहीं अपितु सभी पिछड़ी जाति के नेता थे। उन्होंने स्व0 अनूप वर्मा को भी याद किया और कहा कि स्व0 अनूप वर्मा ने जो अलख जलाई है, उसे सदैव जलाई रखी जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सविता महासभा, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति, राष्ट्रीय नंद समाज, कर्पूरी एकतावादी संस्थान तथा नन्द युवा वाहिनी को धन्यवाद दिया। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सभापति शर्मा ने बताया कि संस्था ने भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती पर ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर सहायता’ योजना का शुभारम्भ किया है, जिससे उद्देश्य समाज के लोगों को सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम को भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, सविता महासभा के अध्यक्ष आर0पी0 सविता, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन के अध्यक्ष जगपाल नन्द, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति के महासचिव उमाशंकर शर्मा तथा सतीश शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

कार्यक्रम में आये हुए मुख्य अतिथियों को शॉल व मोमेन्टों से सम्मानित किया गया। इस पर कल्याण हास्पिटल के डॉ0 राम शरण शर्मा द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पार्क में कैम्प लगाया गया, जिसमें भारी संख्या में उपस्थि लोगों ने इसका लाभ उठाया। सामाजिक स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डॉ0 सी0के0 वर्मा द्वारा हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों अपने हेल्थ चेकअप कराये। 

इस अवसर पर सविता समजा युवा संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सभापति शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा व प्रभात वर्मा, महासचिव बुद्ध प्रकाश व विजय वर्मा उर्फ मोनू, सचिव दीपक शर्मा, लालजी नन्दवंशी तथा राम सुमिरन, संगठन मंत्री कौशल किशोर व अभिजीत वर्मा, महामंत्री शिव कुमार शर्मा, रंजन तथा प्रशांत कुमार, संयुक्त मंत्री शिव नारायण, मंत्री कमलेश चन्द्र तथा अंशु वर्मा, प्रचार मंत्री परविन्द शर्मा, सलाहकार अरविन्द प्रसाद, सविता महासभा के पदाधिकारीगण अशोक प्रसाद, राजू कुमार शर्मा, सुशील कुमार सविता, जीतेन्द्र प्रसाद शर्मा, सुधीर कुमार व दिनेश कुमार शर्मा के अलावा अतिरिक्त समाज के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन सविता समाज युवा संस्थान के महासचिव विजय वर्मा उर्फ मोनू तथा आर0डी0 शर्मा ने किया। कार्यक्रम में रामनिवास पासवान एण्ड पार्टी व साथीगण तथा राजेन्द्र त्रिपाठी उर्फ राजू व साथीगण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में नन्दवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन व दिनेश ठाकुर द्वारा पदयात्रा निकाली गयी, जो नीरा नर्सिंग होम से निकलकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा में नन्दवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन के पदाधिकारीगण राम गोपाल नन्द, नन्दवंशी सतीश शर्मा, रमेश चन्द्र, सियाराम तथा जीवन प्रकाश शामिल हुये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow