जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई आयोजित

Apr 16, 2026 - 21:37
 0  11
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई आयोजित

अमेठी, संवाददाता। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद में खेलों को किस प्रकार बढ़ाया जाए तथा जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के कोष में बजट की उपलब्धता, गरीब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, आर्थिक सहायता, खेलकिट आदि प्रदान किए जाने, ग्रामीण स्तर के मिनी स्टेडियमों को सुदृढ़ीकरण किए जाने तथा खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को एक रोस्टर बनाने के निर्देश दिए तथा उसी के अनुसार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा। 

इसके साथ ही जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन को लेकर सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर समितियां का गठन करना सुनिश्चित करें। 

बैठक में अतिरिक्त जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश आर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, उपक्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खां, मंडल हैंडबॉल सचिव/निदेशक जिला क्रिकेट संघ प्रांजल तिवारी, उपाध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ मुकेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow