स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अजय राय

Mar 25, 2026 - 21:27
 0  19
स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अजय राय

लखनऊ, संवाददाता। गाजियाबाद जनपद निवासी हरीश राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को उनके आवास पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके माता-पिता तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

ज्ञात हो कि हरीश राणा एक दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिछले एक दशक से अधिक समय से कोमा की स्थिति में थे और निरंतर असहनीय कष्ट झेल रहे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को उनकी इच्छा मृत्यु की याचिका स्वीकार की थी, जिसके बाद उन्हें परोक्ष इच्छा मृत्यु के लिए 14 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था, जिनका कल  24 मार्च 2026 को निधन हो गया।

इस दुखद अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह देश में पहला ममला है, जिसमें न्यायालय द्वारा इच्छा मृत्यु की अर्जी को स्वीकार किया गया है। स्व0 हरीश राणा का लंबा संघर्ष अत्यंत पीड़ादायक रहा। उनके माता-पिता के त्याग और सेवा को शब्दों में बयां करना कठिन है, जिन्होंने इतने वर्षों तक साये की तरह अपने बेटे का साथ निभाया। उनके इस असीम धैर्य और ममता को मेरा शत-शत नमन।

श्री राय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस मौके पर अजय राय ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में स्व0 हरीश राणा जी के परिवार के साथ खड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow