परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की समस्त तैयारियां शासन के निर्देशानुसार पूर्ण करायें - अनुनय झा

Feb 11, 2026 - 20:18
 0  24
परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की समस्त तैयारियां शासन के निर्देशानुसार पूर्ण करायें - अनुनय झा

हरदोई। जनपद के 133 के केन्द्रों पर 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 तक चलने वाली हाईस्कूल एवं इण्टर की बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु बुधवार को स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जोनल मजिस्टेªट, जोन सेक्टर, सेक्टर मजिस्टेªट, स्टैटिक मजिस्टेªट, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पुलिस परीक्षा के अनुसार ही कराई जायेगी और सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने केन्द्रों पर परीक्षा की समस्त तैयारियां शासन के निर्देशानुसार करायें, जिसमें परीक्षार्थियों के लिए सीसी टीवी कैमरा, पेयजल, विद्युत, रैम्प, शौचालय आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के साथ विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर रखें तथा परीक्षा कक्षों मुख्य दरवाजे को छोड़कर सभी खिड़की आदि बन्द करा दें।

डीएम ने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र पुलिस की निगरानी में निर्धारित स्थान पर पहुंचाये जायेंगे तथा परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग कराई जाये तथा के दौरान किताब, मोबाइल आदि लेकर आने वाले परीक्षार्थियों का सामान रखने के लिए एक कक्ष निर्धारित कर उसमें रखवायें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सेक्ट एवं स्टैटिक मजिस्टेªट पुलिस टीम के साथ निरन्तरण भ्रमणशील रहे तथा अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान की परीक्षा के दिन विशेष सर्तकता बरते। 22 संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों से जिलाधिकारी ने कहा कि अपने केन्द्रों पर तटस्थ एवं सर्तक रहकर परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में तहसील में 25, सदर में 36, शाहाबाद में 24, सण्डीला में 28 व सवायजपुर में 20 सहित कुल 133 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमें हाईस्कूल के 29756 बालक व 23277 बालिका इण्टर में 27558 बालक व 19939 बालिका कुल 100530 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जायेगी। उन्होने परीक्षा में लगे अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि पूरी तरह सर्तक एवं संवेदनशील रहकर बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न करायें।

प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के बाहर पर्याप्त महिला एवं पुरूष पुलिस की तैनाती की जायेगी और परीक्षा समय परीक्षा केन्द्रों के आस-पास शासन द्वारा निर्धारित दूरी तक किसी प्रकार की फोटो स्टेट, काल सेन्टर आदि की दुकाने बन्द रहेगी और परीक्षा केन्द्र के बाहर किसी भी बाहरी व्यक्ति को खड़ा नहीं होने दिया जायेगा तथा केन्द्रों के आस-पास बराबर पुलिस बल द्वारा भ्रमण किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त जोनल मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेªट, स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा केन्द्र व्यवस्थापक तथा प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow