वर्ष में एक बार पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन करायें - जिलाधिकारी

Feb 11, 2026 - 20:20
 0  18
वर्ष में एक बार पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन करायें - जिलाधिकारी

हरदोई। जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गयी। 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा पुस्तकालय पंजीकरण सदस्यता शुल्क 500/रू0 और प्रत्येक वर्ष 240/रू0 सदस्यता शुल्क निर्धारित किया जाये तथा समय पर सदस्यता शुल्क जमा कराया जाये। 

समिति में पेंशनर्स व महिला मंगल दल सदस्य नियुक्ति के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में योग्य सदस्यों को नामित करायें तथा पुस्तकों को ऑनलाइन कराने के साथ मिशन अभ्योदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं का सेशन करायें और वर्ष में एक बार पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन करायें एवं सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलायें तथा पुस्तकालय में सदस्यों आदि के सभी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। 

इस अवसर पर पीडी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow