कंपोजिट विद्यालय सरायखास में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Apr 2, 2026 - 22:30
 0  16
कंपोजिट विद्यालय सरायखास में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सादुल्लानगर (बलरामपुर), संवाददाता। रेहराबाजार शिक्षा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय सरायखास में गुरुवार को वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पांडेय ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, लोक नृत्य और देशप्रेम से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों ने वरिष्ठ छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि महेंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें केवल सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को निरंतर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

मुखय अतिथि महेंद्र पांडेय, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समीर सिंह और ग्राम प्रधान गंगाराम वर्मा ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संयोजन भानु प्रकाश मिश्र और अमित तिवारी ने किया। इस अवसर पर फूलचंद कुमार, नीरज पांडेय, वाल्मीकि तिवारी, अरशद अब्बासी, देवेंद्र सिंह, कैलाश नाथ पांडेय, विनय श्रीवास्तव और ओमप्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow