दसवें आयुर्वेद दिवस पर निकली भव्य एवं वृहद जागरूकता रैली, आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश

Sep 23, 2025 - 17:36
 0  49
दसवें आयुर्वेद दिवस पर निकली भव्य एवं वृहद जागरूकता रैली, आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश

अलीगढ़। दसवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को वृहद आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विधायक कोल अनिल पाराशर द्वारा रैली का शुभारम्भ सुभाष चौक स्टेट बैंक से किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संपन्न हुई।

रैली में आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “आयुर्वेद अपनाओ-स्वास्थ्य पाओ”, “योग और आयुर्वेद से बने जीवन स्वस्थ और समृद्ध” जैसे नारों से लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया। जगह-जगह राहगीरों एवं नागरिकों को आयुर्वेद की उपयोगिता बताकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 नरेन्द्र कुमार ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जो ‘स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमनम’ के सिद्धांत पर आधारित है। वक्ताओं ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियां, पंचकर्म, योग और दिनचर्या आज की बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य सुरक्षा के सशक्त साधन हैं। 

उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में भी आयुर्वेद का योगदान उल्लेखनीय है। जन-जन तक आयुर्वेद का संदेश पहुंचाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाकर स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं जनसामान्यगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow