जेम खरीद प्रणाली पर प्रशिक्षण, डीएम ने दिए पारदर्शिता व सावधानी के निर्देश

Jan 27, 2026 - 18:48
 0  14
जेम खरीद प्रणाली पर प्रशिक्षण, डीएम ने दिए पारदर्शिता व सावधानी के निर्देश

अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्रेता विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनाना रहा।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में बताए गए बिंदुओं को गंभीरता से समझें और दैनिक कार्यों में उनका समुचित अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।

लखनऊ से यूपी जैम के विशेषज्ञ निखिल राय ने प्रशिक्षण सत्र में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से कार्यालयी उपभोग की जाने वाली वस्तुओं एवं उपकरणों की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेलर एवं बायर की भूमिका, एल-1 प्रक्रिया, एक्सटर्नल एजेंसियों की सहभागिता, बिड निर्माण, ओईएम, रिवर्स ऑक्शन, फ्लोर प्राइस निर्धारण और कार्यालयाध्यक्ष द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। अपने तार्किक व तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि जेम प्लेटफॉर्म महंगा नहीं, बल्कि पारंपरिक खरीद की तुलना में अधिक किफायती और पारदर्शी है। 

प्रशिक्षण में संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ए.के. दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ सहायक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow