योगेन्द्र कुमार ने सीडीओ के पद पर संभाला कार्यभार
अलीगढ़। मूल रूप से हरदोई जिले की निवासी योगेन्द्र कुमार ने जिले के विकास के मुखिया के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। श्री कुमार वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्री कुमार ने प्रमुख रूप से झांसी, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर जिलों में अपनी प्रशासनिक सेवाएँ प्रदान की हैं। वह लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए जिले के विकास को गति देना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन की भावना के अनुरूप कार्य करना उनका लक्ष्य रहेगा।
What's Your Reaction?