सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामविलास श्रीवास ने किया नामांकन
कुरारा (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुरारा निवासी रामविलास श्रीवास ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
यह नामांकन कुरारा के ब्लॉक सभागार में नोडल अधिकारी कानूनगो अशोक निगम, बैंक मैनेजर बीएन उपाध्याय और फील्ड ऑफिसर आलोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में किया गया। रामविलास श्रीवास ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना पर्चा भरा।
इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, डायरेक्टर किशन व्यास, कुरारा ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, नगर पालिका हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर, सहकारी ग्राम विकास बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष कामता कुशवाहा, भाजपा नेता राजेंद्र श्रीवास, देवेंद्र सिंह, भाजपा कुरारा के मण्डल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, महामंत्री दिनेश द्विवेदी, दीपक सिंह गौर, राहुल द्विवेदी, सुनील कुशवाहा, अभिषेक त्रिपाठी, रेनू सिंह, उपाध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव और अनुज द्विवेदी, सुशील परिहार, अमित वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?