महिलाओं और बच्चों पर होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, बाल श्रम के सम्बन्ध में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
हमीरपुर, संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा एएचटीयू/एसजेपीयू, बाल कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एनजीओ, सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग एवं जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की संयुक्त बैठक में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।
कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों पर चिन्हित/नियुक्त बाल कल्याण/बाल कल्याण सहायक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों पर होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, बाल श्रम, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर क्राइम और पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता और प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस दौरान प्रभावी समाधान और रोकथाम के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
What's Your Reaction?