जिलाधिकारी ने जन सनुवाई में सुनीं शिकायतें
हरदोई। सोमवार को कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना।
जन सुनवाई में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो।
जन सुनवाई में एक राशन कार्ड, एक दिव्यांग पेंशन, तथा एक वृद्वावस्था पेंशन के संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?