अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक

Jul 13, 2026 - 21:27
 0  2
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक

हरदोई, संवाददाता। सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी थानों में एक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए, जिसमें देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों शिकायत दर्ज करें एवं उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। 

उन्होंने राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, पारिवारिक लाभ, रोजगार, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत की तथा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया, जिन पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। 

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, सी0ओ0 सिटी अजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ईओ हरदोई व संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow