त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें - जिलाधिकारी

Sep 26, 2025 - 20:04
 0  62
त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें - जिलाधिकारी

हरदोई। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जुमे की नवाज एवं त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सण्डीला नगरीय क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने धर्मगुरूओं से सम्पर्क पर त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि भी अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वाले आराजक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि उन पर कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। 

इस अवसर पर एसडीएम सण्डीला नारायणी भटिया, सीओ संतोष सिंह, थानाध्यक्ष सण्डीला सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow