जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 85 शिकायतें
हरदोई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना।
जन सुनवाई में आज कुल 85 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
जन सुनवाई के दौरान लोगों के राशन कार्ड बनाये गये, बच्चों को बाल सेवायोजना से तथा दिव्यांगों को दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया। भूमि सम्बन्धी मामलों में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रियंका सिंह व सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?