उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से भेंटकर प्रदान की आपदा प्रभावितों एवं पुनर्निर्माण कार्यों हेतु रू0 35,49,371 की सहायता धनराशि

Oct 25, 2025 - 19:46
 0  22
उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से भेंटकर प्रदान की आपदा प्रभावितों एवं पुनर्निर्माण कार्यों हेतु रू0 35,49,371 की सहायता धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए रू0 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा  समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन हरिहर पटनायक, राजीव प्रकाश, भारती नौडियाल, हरीश कण्डारी तथा महिपाल डसीला मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow