मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक फार्म-18 स्नातक हेतु व फार्म-19 शिक्षक हेतु भरकर संबंधित मतदान केन्द्र पर उपलब्ध कराएं - हृषिकेश भास्कर यशोद
सहारनपुर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं आयुक्त मेरठ मण्डल हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि अर्हता तिथि 01-11-2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु दिनांक 30-09-2025 से 06-11-2025 तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर फार्म-18 (स्नातक) एवं फार्म-19 (शिक्षक) पदनामित अधिकारी/अतिरिक्त पदनामित अधिकारी द्वारा प्राप्त किये जा रहे है।
आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा दिनांक 30-09-2025 को लोक सूचना जारी की जा चुकी है। सार्वजनिक नोटिस/सूचना का प्रथम पुनर्प्रकाशन (अनुलग्नक क-1) एवं (अनुलग्नक ख-1) में दिनांक 15-10-2025 एवं द्वितीय पुनर्प्रकाशन (अनुलग्नक क-1) एवं (अनुलग्नक ख-1) में दिनांक 25-10-2025 को किया गया है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पात्र सभी नागरिको से अपेक्षा है कि वे संबंधित फार्म (फार्म-18 स्नातक हेतु व फार्म-19 शिक्षक हेतु) भरकर वांछित साक्ष्य सहित अपने से संबंधित मतदान केन्द्र पर वहां नामित पदनामित अधिकारी/अतिरिक्त पदनामित अधिकारी को दिनांक 06-11-2025 तक प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में समस्त विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ की शासकीय वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर भी उपलब्ध है।
What's Your Reaction?