गौ सेवा आयोग सदस्य ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण
अलीगढ़। गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने विकास खण्ड इगलास की ग्राम पंचायत साथिनी स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए गौवंशों के रख-रखाव की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
सदस्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी गौवंशों को समय पर पोषणयुक्त एवं पर्याप्त आहार उपलब्ध कराया जाए, साथ ही स्वच्छता, पेयजल एवं आश्रय की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए तत्काल निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि गौवंशों की सेवा एवं संरक्षण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
What's Your Reaction?