प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

Feb 21, 2026 - 19:39
 0  19
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

अमेठी। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी वीरभानु सिंह द्वारा शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी कार्यालय के कमता मणि त्रिपाठी सफाई कर्मी, अजीत मिश्र पत्रवाहक, प्रदीप कुमार पत्रवाहक, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सूरज अग्रहरि कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से नीलम सिंह डी.पी.सी. बिना कारण बताए कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

उन्होंने अनुपस्थित पाए गए समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी अनुपस्थिति के संबंध में विभागीय अधिकारी की संस्तुति सहित तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित दिवस के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति एवं कार्य संस्कृति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। भविष्य में भी औचक निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow