अधिक से अधिक लोग आकर मेगा लीगल कैम्प का लाभ उठाएं - सचिव डॉ0 महेन्द्र कुमार पाण्डेय

Feb 21, 2026 - 19:43
 0  18
अधिक से अधिक लोग आकर मेगा लीगल कैम्प का लाभ उठाएं - सचिव डॉ0 महेन्द्र कुमार पाण्डेय

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव डॉ0 महेंद्र कुमार पाण्डेय ने नव चयनित पीएलवी की बैठककर 22 फरवरी 2026 रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (न्याय मेला) कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि न्याय मेला में शासन की सभी योजनाओं व निःशुल्क चिकित्सा कैम्प (आंख एवं दांत सहित) का पंजीकरण एवं लाभ पाने का यह सुनहरा अवसर है। अधिक से अधिक लोग आए मेगा लीगल कैंप का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि 403 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। 

सचिव डॉ. पाण्डेय द्वारा बैठक में 22 फरवरी 2026 के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के दिशा निर्देश उपस्थित पीएलवी को दिये। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग आकर मेगा लीगल कैंप का लाभ उठाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow