मिशन शक्ति के अंतर्गत साइककलोथान थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Apr 4, 2026 - 20:55
 0  15
मिशन शक्ति के अंतर्गत साइककलोथान थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कुरारा (हमीरपुर), संवाददाता। जिला प्रोबेसन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा में साइकलोथान थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा रैली के माध्यम से लोगो को जाकरुक करने का प्रयास किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जनसंख्या अनुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में  जेंडर स्पेशलिस्ट सिद्धार्थ दीक्षित एवं आकिफ अहमद द्वारा बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

बालिकाओं को बताया गया कि उनके लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपने निर्णय स्वयं ले सकती है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर,181 बाल सेवा योजना एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow