यूपी बोर्ड हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद स्तर पर उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जनपद स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जीजीआईसी सभागार गौरीगंज में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित सभी ने आत्मसात किया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल के 11 एवं इंटरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को रुपए 21000 का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में हाई स्कूल में विकास, श्रेया मौर्या, मधुलिका शुक्ला, सेजल, कीर्ति, आयुष पाण्डेय, साक्षी यादव, कृष्णा मौर्या, लक्ष्मी, अंजलि मौर्या, शिखा जायसवाल तथा इंटरमीडिएट में रुकसार, आस्था मौर्या, सक्षम पाण्डेय, आरज़ू शर्मा, अदिति सिंह, श्रद्धा गुप्ता, शिवांशी शुक्ला, काजल, अंशी सिंह, प्रिंशी के नाम शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक गौरीगंज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी सहित हाई स्कूल/इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक एवं गुरुजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?