सकारात्मक विचारों से स्वस्थ और सुखी जीवन - भगवान भाई

Mar 8, 2026 - 19:22
 0  23
सकारात्मक विचारों से स्वस्थ और सुखी जीवन - भगवान भाई

सुमेरपुर, हमीरपुर। सकारात्मक विचार तनाव कम करते हैं, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। बेहतर रिश्ते बनाते हैं और जीवन में सफलता की संभावना बढ़ाते हैं जिससे हम चुनौतियों का बेहतर सामना कर पाते हैं। यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आये हुए बी के भगवान भाई ने कहे। स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र में स्वस्थ और सुखी जीवन हेतु सकारात्मक विचार विषय पर बोल रहे थे।

भगवान भाई जी ने कहा कि तनाव और चिंता में कम करने हेतु सकारात्मक सोच तनाव और चिंता को कम करती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास में वृद्धि: यह आपको हर परिस्थिति का सामना करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने में मदद करता है। सकारात्मकता आपको असफलताओं से उबरने और बाधाओं को पार करने की क्षमता देती है। 

उन्होंने बताया कि सकारात्मक मानसिकता आपको जीवन की अच्छी चीजों की सराहना करने और संतोष महसूस करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से मनोबल कि प्रणाली मजबूत बनती है। सकारात्मक विचारों से हृदय रोग और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। सकारात्मक लोग अक्सर अधिक शारीरिक गतिविधि करते हैं और स्वस्थ आहार का पालन करते हैं। 

भगवान् भाई जी ने बताया कि सकारात्मक विचार दूसरों के प्रति अधिक खुला और सहानुभूतिपूर्ण बनाता है, जिससे रिश्तों में सुधार होता है। सकारात्मक सोच रचनात्मकता को बढ़ावा देती है, जिससे नए अवसरों को पहचानने और उनका लाभ उठाने में मदद मिलती है। उनोने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित और सशक्त करता है। 

स्थानीय ब्रह्माकुमारी कि प्रभारी बी के कुसुम बहन जी कहा कि नकारात्मक समाचारों और निराशावादी लोगों के संपर्क से बचें। रोजाना सकारात्मक विचारों का अभ्यास करें और चुनौतियों को अवसरों में बदलें। उन्होंने बताया कि  जीवन की अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपको खुशी और संतोष दें। बी के संजय भाई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में बी के भगवान् भाई जी ने राजयोग अभ्यास कराया। इस अवसर पर सुमेरपुर में संचालित ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की प्रभारी बी के कुसुम दीदी सहित बहुत से बी के भाई बहन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow