अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

Mar 8, 2026 - 19:19
 0  26
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

हमीरपुर। उ०प्र० महिला निदेशलय के तत्वाधान मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत लिंग आधारित भेदभावपूर्ण प्रथाओं को रोकने एवं बालिकाओं की बेहतर सुरक्षा तथा शिक्षा को बढ़ावा देने, लैगिक असमानता जैसे विषयों पर जनजागरूकता अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद हमीरपुर की मेधावी छात्राओं, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं / महिलाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। 

इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों का आयोजन विधायक सदर, जिलाधिकारी हमीरपुर, सांसद प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हमीरपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यकम अधिकारी हमीरपुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट टॉपटेन की सूची में स्थान प्राप्त 20 बालिकाओं को विधायक सदर एवं जिलाधिकारी द्वारा रू0-5000-5000 की नगद धनराशि (डमी चेक) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात् चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला कल्याण विभाग में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow