घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

Nov 3, 2025 - 21:40
 0  103
घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के तहत विकासखंड शाहगढ़ की ग्राम पंचायत रामगंज में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा दहेज न लेने और न देने की सामूहिक अपील की गई। 

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं - जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना - की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लाभार्थियों को पंपलेट एवं फोल्डर वितरित कर योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। 

अभियान के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा आपातकालीन सेवा 112 जैसे सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी अजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी गुप्ता एवं आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब पाल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow