राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या 06 नवम्बर से रहेंगी दो दिवसीय दौरे पर

Nov 3, 2025 - 21:38
 0  53
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या 06 नवम्बर से रहेंगी दो दिवसीय दौरे पर

आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या द्वारा 06 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत जन सुनवाई की जायेगी। 

इसके पश्चात सदस्य द्वारा 2ः00 बजे से 6ः00 बजे के मध्य जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा। इसी प्रकार 07 नवम्बर 2025 को वह पूर्वान्ह 11ः00 बजे जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow