जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

Oct 24, 2025 - 21:53
 0  39
जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों की माह सितम्बर-2025 की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क करें एवं सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में स्थलीय भ्रमण कर शिकायतकर्ताओं से वार्ता करें एवं उनको संतुष्ट करें।

जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एसओसी से स्पष्टीकरण लेने एवं उसकी कॉपी प्रमुख सचिव को भेजने के निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मण्डलायुक्त कार्यालय से सी श्रेणी के संदर्भ प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा मंे प्रकरण डिफाल्टर एवं सी श्रेणी में नही होना चाहिए। उन्होने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करें। 

जिलाधिकारी ने बैठक में बिना अवकाश लिये अनुपस्थित रहने वाले संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिये। 

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, उपायुक्त उद्योगएसएस रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील कुमार मिश्र सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow