इकोसिस्टम में पक्षियों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी - नीला एम
सिद्धार्थ नगर। इकोसिस्टम में पक्षियों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर वर्ष हजारों पक्षी प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं, जो हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरनाक है। हमें उनके आवासों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। पक्षियों के लिए अपने घर की छतों पर पानी और दाना रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा कीटनाशक का उपयोग कम करें, जिससे पक्षियों को नुकसान न हो।
यह संदेश राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर नीला एम, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुल कर पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लें और धरती को पक्षियों के कलरव से गुलजार रखें।
What's Your Reaction?