एक पेड़ मां के नाम पर वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के नौगढ़ रेंज द्वारा लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी में एक पेड़ मां के नाम पर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण परम आवश्यक है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ व निर्मल करते हैं। प्रत्येक अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाये। उन्होंने उपस्थित स्कूली बच्चों और जनमानस को वन महोत्सव शपथ भी दिलाई तथा आम बहार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत स्कूली बच्चों व जनमानस को पौध भी वितरित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नीला.एम.,डी.एफ.ओ. ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर अपने संबोधन में कहा कि नेचर के संरक्षण में पेड़ पौधों की प्रमुख भूमिका है। सभी वर्गों को सामाजिक सहभागिता के साथ पौधारोपण महा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में एस.डी.ओ. वीना तिवारी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुशवाहा और संचालन तथा सहयोग सिद्धार्थ शंकर ने किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण गीत भी सुनाया। कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, शिक्षक, स्कूली बच्चे, महिलाएं व क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?