प्रदर्शनी देखकर लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेगे और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित होगें - रजनी तिवारी

Sep 18, 2025 - 16:49
 0  67
प्रदर्शनी देखकर लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेगे और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित होगें - रजनी तिवारी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत जिला सूचना विभाग की ओर शहीद उद्यान में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ फीता काटकर किया तथा सभी ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर लगायी गयी भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उद्घाटन से पहले मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने अतिथियों को बुकें भेट की।

इस अवसर पर मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी गयी है इससे जनपदवासी का ध्यान आकर्षित होगा और आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित होंगं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देश के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते विद्यालयों का उच्चीकरण करने के साथ शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने पर बल दिया जा रहा है और इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनपद के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिल सकेगी। 

जिला अध्यक्ष भाजपा बब्बन ने कहा प्रधानमंत्री ने देश के सबसे कमजोर वर्ग के लिए विशेष योजनाएं चलाकर उनके जीवन स्तर को संवारा है तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के बच्चों उच्च एवं रोजगार परक शिक्षा दिलाने पर बल देने के साथ युवाओं उद्यम आदि के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। 

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम ने छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों से अपील की है “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047” अभियान के तहत भारत एवं प्रदेश सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं पर लगायी गयी प्रदर्शनी को देख कर जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाये प्रदर्शनी चित्र पर दिये क्यूआर कोड को स्केन करने के साथ सेल्फी प्वाइंट पर अपनी फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अवलोड करें। 

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट अरूणिका श्रीवास्तव, पूनम भारक्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow