बीजेपी महानगर अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कलक्ट्रेट में स्थापित चित्र प्रदर्शनी को देखा और सराहा

Sep 18, 2025 - 16:53
 0  27
बीजेपी महानगर अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कलक्ट्रेट में स्थापित चित्र प्रदर्शनी को देखा और सराहा

अलीगढ़। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित चित्र प्रदर्शनी का कलक्ट्रेट परिसर में भव्य आयोजन किया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ई0 राजीव शर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया।

युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। प्रदर्शनी में उनके जीवन संघर्ष से लेकर राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को दर्शाया गया है, जिसने उपस्थित जनमानस को गहराई से प्रभावित किया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने सभी युवा मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज गौतम, महामंत्री धीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लतेश लोधी, परमेन्द्र पाल सिंह, सनी चौधरी, बलदेव छोंकर, विक्की चौधरी, यतेंद्र पाल सिंह, तेजस्वी सिंह, हरी बाबू गुप्ता, डॉ0 दिनेश शर्मा एवं सुभाष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शनी का दृश्यावलोकन कर प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों को प्रेरणा का स्रोत बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow