स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को वितरित किये गये टैबलेट
आजमगढ़। गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी़ में आज उत्तर प्रदेश में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय को प्राप्त हुए 526 टैबलेट के वितरण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। टैबलेट वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम सूरत राजभर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम सूरत राजभर एवं विशेष अतिथि महेंद्र दास जी महाराज (अघोर पंथ) एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० जय सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्रा प्रतिमा यादव द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अतिथियों के स्वागत हेतु छात्रा प्रज्ञा एवं रुचि द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि राम सूरत राजभर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा में तकनीकी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डिग्री के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं कौशल विकास द्वारा छात्राओं को, देश के विकास के यज्ञ में सम्मिलित होने का आह्वान किया। उनके द्वारा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा, जनता के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जन-उपयोगी योजनाओं के बारे में बताया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० जय सिंह ने लाभार्थी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं रोजगार में तकनीकी के महत्व के बारे में बताया। डा० सिंह ने शासन के मंशा के अनुरूप छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनने का आह्वान करते हुए विभिन्न प्रकार शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी, उपयोगी एप एवं वेबसाइट की जानकारी भी छात्राओं से साझा किया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि महंत महेंद्र दास जी द्वारा युवाओं को देश सेवा हेतु प्रेरित किया गया। इसके पश्चात जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त 526 टैबलेट में से बचे हुए 225 टैबलेटों का क्रमवार वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद सौरभ उपाध्याय, पूजा पल्लवी, डॉ० नंदलाल चौरसिया, डॉ० अनिल कुमार सिंह यादव, डॉ० अरुण प्रताप यादव, विजय कुमार शुक्ल, अशोक गुप्ता, अरविंद कुमार, मोनिका देवी, डॉ0 प्रवीण कुमार एवं डॉ० पूजा मौर्या द्वारा छात्राओं के आधार एवं मार्कशीट का मिलान किया गया एवं प्राप्ति स्लिप पर लाभार्थियों के हस्ताक्षर लिए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं को टैबलेट वितरण करके, डिजी शक्ति एप पर प्रत्येक लाभार्थी की फोटो अपलोड की गयी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डिजी शक्ति नोडल प्रभारी डॉ० सुशील त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। छात्राओं में पलक बरनवाल, जैनब फात्मा, रुचि यादव, प्रज्ञा यादव, श्वेता यादव, रूबी भारती, नंदिता प्रजापति आदि उपस्थित रहीं ।
What's Your Reaction?