विधान परिषद सदस्य ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Sep 18, 2025 - 20:14
 0  34
विधान परिषद सदस्य ने  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

आजमगढ़। सेवा पखवाड़ा-2025 (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आज हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ के परिसर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया@2047 तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात विधान परिषद सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की गयी।

विधान परिषद सदस्य ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनी अपने आप में खास है, इसे जरूर देखें। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 02 अक्टूबर तक लगी रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को देखकर पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया@2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक गरीब परिवार से निकलकर आज अपने मेहनत, व्यक्तित्व एवं कृतित्व के कारण ही भारत जैसे विशाल देश के प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि उनके मेहनत से जो हम लोगो को प्रेरणा व कार्यों को देखने का अवसर मिल रहा है, वह निश्चित तौर पर सराहनीय कार्य है। हम सभी को भी इसका अनुश्रवण करते हुए अपने देश, प्रदेश व जनपद को विकसित बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाए जाने की दिशा में प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उनके दरवाजे तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं, जिससे गरीब, मजदूर प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिल रहा हैं। 

विधान परिषद सदस्य ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे मे अवगता कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि 2047 मे जब आप युवा होंगे, उस समय विकसित भारत कैसा होना चाहिए, उसके बारे मे क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना सुझाव दे।

इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर एवं राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी रैदोपुर के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक आनन्द सिंह, अन्य प्रतिनिधि एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर के सहायक अध्यापकगण दिनेश कुमार सिंह, निखिल उपाध्याय, अभिषेक राय, सुशीम तथा अन्य संबंधित एवं मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow