किसानों की बनायी गयी फार्मर रजिस्ट्री
हरदोई, संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेशानुसार उपनिदेशक कृषि के निर्देशन में गुरूवार को ग्राम हरसिंगपुर ब्लाक बावन तहसील सदर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया।
कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव में ऐसे शिविर लगाकर किसानों को सुविधा प्रदान की जा रही है। इस कैंप का उद्देश्य किसानों की खतौनी को आधार से जोड़कर उनकी फार्मर आईडी बनाना है। प्रदेश सरकार की इस पहल से किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इनमें किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, तथा खाद-बीज और कृषि यंत्रों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। यह कैंप उन किसानों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है।
कैंप में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक प्राविधिक सहायक, कृषि प्रतीक त्रिवेदी, लेखपाल आलोक त्रिपाठी सहित कई किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?