जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

Feb 27, 2026 - 20:21
 0  15
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। 

बैठक मे जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त जनगणना जिला प्रभारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के विभिन्न चरणों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी प्रावधानों एवं फील्ड स्तर की तैयारियों पर नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं सटीक रूप से करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जनगणना कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनगणना जिला प्रभारी विनय वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow