कुरारा में बेखौफ मिट्टी माफिया: पुलिस के संरक्षण और सत्ता के रसूख में उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ

Apr 11, 2026 - 19:52
 0  12
कुरारा में बेखौफ मिट्टी माफिया: पुलिस के संरक्षण और सत्ता के रसूख में उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ

कुरारा (हमीरपुर), संवाददाता। कुरारा थाना क्षेत्र में इन दिनों ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध परिवहन कर मिट्टी का अवैध खनन अपनी चरम सीमा पर है। खनन माफिया बिना किसी विभागीय अनुमति के रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का अवैध दोहन कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा कारोबार चलना नामुमकिन है। जहाँ आम आदमी को सुलभता से मिट्टी उपलब्ध नहीं हो रही, वहीं माफिया इसे ऊँचे दामों पर बेचकर चांदी काट रहे हैं।

पूर्व में मिट्टी खनन के दौरान हुई दुर्घटनाओं में जान जाने के बावजूद माफियाओं में कानून का कोई भय नहीं दिख रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि सत्ता पक्ष के किसी कद्दावर नेता का हाथ इन माफियाओं के सिर पर है, जिसके चलते जिला प्रशासन भी कार्यवाही करने से कतरा रहा है। इस अवैध कारोबार से जहाँ शासन की छवि धूमिल हो रही है, वहीं राजस्व को भी भारी चपत लग रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow