केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी को वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने पर हुई चर्चा

Apr 1, 2026 - 21:42
 0  18
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी को वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से आत्मीय भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास और किसानों की आय दोगुनी करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने गौरवपूर्ण जानकारी साझा की कि ऋण स्वीकृति और वितरण के मामले में उत्तर प्रदेश वर्तमान में पूरे देश में अग्रणी (प्रथम) स्थान पर है।

मुलाकात के दौरान खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, तकनीकी अपग्रेडेशन और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत संवाद हुआ।

केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की विशाल कृषि क्षमता को देखते हुए विभाग से जुड़ी आगामी योजनाओं और अतिरिक्त संसाधनों के आवंटन के लिए केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow